सुलेमानी की हत्या को लेकर ईरानी अदालत ने अमेरिका को ₹4 लाख करोड़ देने का दिया आदेश
ईरान की एक अदालत ने करीब 4 साल पहले शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के लिए अमेरिका को करीब $50 बिलियन (₹4.16 लाख करोड़) का हर्जाना भरने का आदेश दिया है। दरअसल, 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बगदाद एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले का आदेश दिया था जिसमें सुलेमानी की मौत हो गई थी।
read more at Hindustan Times


