सुशांत के जाने के बाद मैंने कभी 'दिल बेचारा' दोबारा नहीं देखी: निर्देशक मुकेश छाबड़ा
कास्टिंग डायरेक्टर व निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने लेखक चेतन भगत के पॉडकास्ट के दौरान बताया कि ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्होंने फिल्म 'दिल बेचारा' दोबारा कभी नहीं देखी है। मुकेश ने कहा, "मैं 'दिल बेचारा' के गाने भी कभी नहीं सुनता हूं।" गौरतलब है, मुकेश ने 'दिल बेचारा' से निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया था।


