सुष्मिता ने ऐश्वर्या-प्रियंका से तुलना करने वाले रिपोर्टर के पुराने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने उनकी उपलब्धियों की तुलना ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा से करने वाले एक रिपोर्टर के पुराने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। सुष्मिता ने कहा, "पहले तो हैरानी हुई कि कैसे सवाल पूछ रहे हैं...मैंने सोचा कि सच्चाई पूछ रहे हैं तो बता देते हैं।" रिपोर्टर ने कहा था कि ऐश्वर्या-प्रियंका के मुकाबले उन्होंने 'कम हासिल किया'।


