सूखे से प्रभावित राजस्थान व नागालैंड को केंद्र ₹1,043 करोड़ की अतिरिक्त सहायता राशि देगी
केंद्र सरकार ने 2021-22 में आए सूखे के लिए राजस्थान और नागालैंड को ₹1,043.23 करोड़ की अतिरिक्त सहायता को मंज़ूरी दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इसमें राजस्थान को ₹1,003.95 करोड़ और नागालैंड को ₹39.28 करोड़ दिए जाएंगे। 2021-22 के दौरान केंद्र ने 28-राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत ₹17,747.2 करोड़ जारी किए हैं।
read more at भाषा


