सूर्य से 33 अरब गुना बड़े विशाल ब्लैक होल का लगाया गया पता
ब्रिटिश खगोलविदों ने सूर्य के आकार से तकरीबन 33-अरब गुना बड़े एक विशाल ब्लैक होल का पता लगाया है। इंग्लैंड स्थित दरम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस ब्लैकहोल को अब तक मिले 'सबसे बड़े ब्लैक होल में से एक' बताया है। वैज्ञानिकों ने इसके आकार की पुष्टि के लिए सुपरकंप्यूटर सिमुलेशन्स और हब्बल स्पेस टेलिस्कोप की तस्वीरों का इस्तेमाल किया।
read more at Mirror


