सेंसेक्स 366 अंक टूटकर 65,323 पर हुआ बंद, 19,450 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 365.53 अंक टूटकर 65,322.65 पर बंद हुआ। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 114.80 अंक गिरकर 19,428.30 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सबसे ज़्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में रही।
read more at ABP न्यूज़


