सेंसेक्स 465 अंक चढ़कर 58,853 पर हुआ बंद, निफ्टी 17,500 के पार पहुंचा
भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी सोमवार को क्रमशः 465.14 अंक व 127.60 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुए। इसके साथ ही सेंसेक्स चढ़कर 58,853.07 अंक पर पहुंचा जबकि निफ्टी 17,525.10 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान कोल इंडिया को सर्वाधिक मुनाफा हुआ जबकि बीपीसीएल को सर्वाधिक नुकसान हुआ और स्टॉक की कीमतों में 3.20% की गिरावट आई।
read more at Twitter


