सेंसेक्स पहली बार 73,000 जबकि निफ्टी 22,000 के हुआ पार
बीएसई का सेंसेक्स आज (सोमवार) कारोबार के दौरान पहली बार 73,000 अंक जबकि एनएसई का निफ्टी 22,000 अंक के पार पहुंच गया। कारोबारी सत्र के बीच विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ और इन्फोसिस के शेयरों में सबसे अधिक तेज़ी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 73,288 अंक जबकि निफ्टी 22,081 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
read more at ABP न्यूज़


