Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेंसेक्स में लगातार 5वें दिन गिरावट; 1,158 अंक टूटकर 52,930 पर हुआ बंद

short by रौनक राज / on Thursday, 12 May, 2022
गुरुवार को लगातार 5वें दिन बीएसई के सेंसेक्स में गिरावट रही और यह 1,158 अंक टूटकर 52,930 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 359 अंक टूटकर 15,808 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 29 के शेयरों में गिरावट रही और सर्वाधिक गिरावट इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयरों में रही।
read more at Moneycontrol