Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेठी ने भारत-पाक मैच रद्द होने पर एशिया कप की मेज़बानी को लेकर की एसीसी की आलोचना

short by ऋषि राज / on Sunday, 3 September, 2023
पीसीबी के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर श्रीलंका में एशिया कप-2023 की मेज़बानी को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "मैंने यूएई में खेलने का आग्रह किया लेकिन एसीसी ने कहा कि दुबई में बहुत गर्मी है।" बकौल सेठी, दुबई में एशिया कप-2022 इतनी ही गर्मी में खेला गया था।