Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेना को मज़बूत करने के बजाए आपने 10 साल दलाली की: चन्नी के 'स्टंटबाज़ी' बयान पर अनुराग ठाकुर

short by विकास कुमार / on Sunday, 5 May, 2024
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को 'स्टंटबाज़ी' बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह बयान आपकी (चरणजीत) मानसिकता को दर्शाता है...आपने (कांग्रेस) सेना को मज़बूत करने व हथियार देने के बजाय 10 साल तक दलाली की।"