सेना ने 'अग्निवीरों' को बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए एसबीआई समेत 11 बैंकों से किया समझौता
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय सेना ने 'अग्निवीरों' के पंजीकरण के बाद उन्हें बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए 11 बैंकों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इन बैंकों में एसबीआई, पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ऐक्सिस बैंक, येस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और बंधन बैंक शामिल हैं।
read more at भाषा


