Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेना ने जारी की सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के चलते शहीद हुए 8 जवानों की तस्वीरें

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 7 October, 2023
भारतीय सेना ने सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के चलते शहीद हुए 8 जवानों की तस्वीरें व नाम जारी कर शोक जताया है। सेना ने कहा, "दुख की इस घड़ी में हम जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं। 14 लापता सैनिकों व अन्य नागरिकों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।"