Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेबी ने गेहूं, धान समेत 7 कमोडिटीज़ के वायदा कारोबार पर 1 साल के लिए प्रतिबंध लगाया

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 20 December 2021
बाज़ार नियामक सेबी ने सोमवार को धान (गैर-बासमती), गेहूं, सोयाबीन, कच्चे पाम तेल और मूंग के वायदा कारोबार पर 1 साल का प्रतिबंध लगा दिया। चना और सरसों के बीज के नए डेरिवेटिव अनुबंध पहले से ही निलंबित हैं। सेबी ने यह कदम नवंबर में खुदरा महंगाई दर के 3 महीने के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद उठाया है।