सेरेना ने बताए उन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें वह मानती हैं GOAT, हैमिल्टन को किया शामिल
यूएस ओपन-2022 के बाद रिटायर हो रहीं 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स ने एक इंटरव्यू में उन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जो उनके लिए GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) हैं। उन्होंने लुईस हैमिल्टन, टाइगर वुड्स और माइकल जॉर्डन के नाम लिए। उन्होंने आगे कहा कि रॉजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच टेनिस के लेजेंड्स हैं।
read more at Sportskeeda


