सेल्सफोर्स करेगी 700 कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टवेयर फर्म सेल्सफोर्स 700 कर्मचारियों की छंटनी करेगी जो कंपनी में कार्यरत 70,000 कर्मचारियों का 1% है। एक साल पहले भी सेल्सफोर्स ने लागत में कटौती करने के लिए 10% कार्यबल (लगभग 8,000 कर्मचारियों) को नौकरी से निकाला था। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी में 1000 नौकरियों के लिए अवसर हैं।
read more at Times Now नवभारत


