सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य न्यायाधीश को 6 महीने तक बिना किराए के आवास की मिलेगी सुविधा
कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने संशोधित 'उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश नियम' अधिसूचित किए हैं जिसके तहत मुख्य न्यायाधीश को सेवानिवृत्ति के बाद 6 महीने तक बिना किराए के आवास की सुविधा मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को सेवानिवृत्ति के बाद 1 साल तक सुरक्षा मिलेगी। सीजेआई एन.वी रमणा सेवानिवृत्ति के बाद यह सुविधाएं प्राप्त करने वाले पहले मुख्य न्यायाधीश होंगे।
read more at भाषा


