सैटेलाइट तस्वीर में कीव के पास तैनात दिखा रूसी सैनिकों का 5 किमी लंबा काफिला
अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज़ द्वारा जारी एक सैटेलाइट तस्वीर में रूसी सैनिकों के 5 किलोमीटर से अधिक लंबा काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव के पास तैनात दिख रहा है जिसमें सैंकड़ों सैन्य वाहन भी शामिल हैं। बकौल मैक्सार, काफिले में ईंधन सहित टैंक, लॉजिस्टिक्स और बख्तरबंद वाहन शामिल हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज (सोमवार) पांचवां दिन है।
read more at Reuters


