Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी लंदन में महारानी के अंतिम दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 17 September 2022
अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज़ द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों में लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल के बाहर महारानी एलिज़ाबेथ-II के अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वालीं महारानी एलिज़ाबेथ-II का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है। महारानी का अंतिम संस्कार सोमवार (19 सितंबर) को निर्धारित है।
read more at Twitter