सैन्यकर्मियों की जगह 'सक्षम टेक्निकल स्टाफ' को मालदीव में तैनात किया जाएगा: भारत
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया है कि मालदीव में तैनात भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह 'सक्षम टेक्निकल स्टाफ' को तैनात किया जाएगा। इससे पहले मालदीव ने बताया था कि भारत 10 मई तक देश में 3 एविएशन प्लैटफॉर्म्स पर सैन्यकर्मियों को बदलेगा। गौरतलब है, मालदीव में भारत के 80 सैन्यकर्मी तैनात हैं।
read more at ABP न्यूज़


