सैमसंग को पछाड़कर पहली बार दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बनी एप्पल
अमेरिकी कंपनी एप्पल दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग को पछाड़कर पहली बार वॉल्यूम के लिहाज़ से दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गई है। रिसर्च ग्रुप आईडीसी के अनुसार, 2023 में एप्पल ने 234.6 मिलियन स्मार्टफोन का शिपमेंट जबकि सैमसंग ने 226.6 मिलियन स्मार्टफोन का शिपमेंट किया। वहीं, शाओमी (145.9 मिलियन) इस मामले में तीसरे स्थान पर रही।


