Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सैमसन के फैन्स ने तिरुवनंतपुरम में भारतीय टीम की बस का किया घेराव, तस्वीरें हुईं वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 26 September, 2022
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20I मैच से पहले भारतीय टीम की बस को तिरुवनंतपुरम में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन के फैन्स ने घेर लिया। फैन्स को 'संजू, संजू' के नारे लगाते सुना गया। गौरतलब है, संजू सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने भी बस के आसपास के फैन्स की तस्वीरें शेयर कीं।