Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'सॉरी पापा' लिखकर 'सुसाइड' करने वाले बिहार के छात्र के पिता ने खुदकुशी पर जताया संदेह

short by रौनक राज / on Saturday, 9 March, 2024
कोटा (राजस्थान) में 'सॉरी पापा, मुझसे जेईई नहीं हो पाएगा' लिखकर कथित तौर पर सुसाइड करने वाले बिहार के 16-वर्षीय छात्र के पिता प्रदीप मंडल ने कहा है, "मेरा बच्चा आत्महत्या नहीं कर सकता।" प्रदीप ने कहा कि उनके बेटे का मोबाइल फोन फॉर्मेट हो गया था और उसमें सिमकार्ड नहीं था इसलिए उन्हें यह खुदकुशी नहीं लग रही।