सोनम कपूर के घर से चुराए गए गहने खरीदने वाला सुनार दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अभिनेत्री सोनम कपूर की सास के चोरी किए गए आभूषण खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सुनार से चोरी किए गए ₹1 करोड़ से अधिक के आभूषण बरामद किए गए हैं जिनमें 100 हीरे, छह सोने की चेन, हीरे की चूड़ियां, एक हीरे का ब्रेसलेट आदि शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


