सोनम के जन्मदिन पर अर्जुन ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कहा- समय बीत गया, हम नहीं बदले
अभिनेता अर्जुन कपूर ने कज़न व अभिनेत्री सोनम कपूर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ बचपन की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "यह तस्वीर हमें पूरी तरह से बयां करती है...आप शर्मीली हैं और मैं विचारक। समय बीत गया...लेकिन हम नहीं बदले...बस बड़े हो गए हैं।" बकौल ऐक्टर, "पहले हम बच्चे थे और अब आपका (बच्चा) होने वाला है।"
read more at ABP न्यूज़


