Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सोना-चांदी के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, चांदी की कीमत ₹62,000/किलोग्राम के पार

short by अनिल कुमार / on Friday, 3 June, 2022
घरेलू बाज़ार में लगातार तीन दिनों तक निचले स्तर पर कारोबार करने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में 3 जून को तेज़ी नज़र आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव ₹264 चढ़कर ₹51,469/10 ग्राम पर जबकि चांदी ₹623 की तेज़ी के साथ ₹62,699/किलोग्राम पर खुला। 2 जून को सोने का भाव ₹51,205 पर बंद हुआ था।