Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सोनाली फोगाट हत्या केस के 2 मुख्य आरोपी 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

short by खुशी / on Saturday, 27 August 2022
गोवा के आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने शनिवार को बताया कि बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गिरफ्तार 2 मुख्य आरोपियों, सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी, को कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। उन्होंने बताया कि मामले में एक ड्रग पैडलर और एक क्लब के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है।