Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सोमैया के खिलाफ ₹100 करोड़ की मानहानि का केस दायर करूंगा: महाराष्ट्र के मंत्री मुश्रीफ

short by सकुल गर्ग / on Monday, 20 September 2021
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ ने सोमवार को कहा कि वह बीजेपी नेता किरीट सोमैया के खिलाफ ₹100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमैया द्वारा लगाए गए आरोप बीजेपी के एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि सोमैया ने मुश्रीफ और उनके परिजन पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था।
read more at ANI