सोलन में कोटला नाला शिव मंदिर की सीढ़ियों पर मिला नवजात शिशु
पुलिस के अनुसार सोलन (हिमाचल प्रदेश) में सोमवार को स्थानीय लोगों को कोटला नाला शिव मंदिर की सीढ़ियों पर नवजात शिशु तौलिए में लिपटा मिला। बकौल एएसपी अशोक वर्मा, ''मामले की जांच की जा रही है व क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।'' गौरतलब है, पिछले हफ्ते बिलासपुर में भी नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला था।
read more at अमर उजाला


