सोशल मीडिया का उपयोग किशोरों का स्वास्थ्य कर रहा प्रभावित: स्टडी
ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की एक स्टडी के अनुसार, आंकड़े दिखाते हैं कि 11-13 साल की लड़कियां व 14-15 साल के लड़कों ने सोशल मीडिया उपयोग का अपने जीवन पर नकारात्मक प्रभाव महसूस किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोशल मीडिया का उपयोग किशोरों को 19 वर्ष की आयु में पहुंचने तक और अधिक असुरक्षित महसूस करा सकता है।


