स्कूल के खाने में कर्नाटक में मिला सांप का मरा हुआ बच्चा, 50 छात्र हुए बीमार
यादगिर (कर्नाटक) में एक आवासीय स्कूल में नाश्ते के दौरान उल्टी की शिकायत पर करीब 50 विद्यार्थियों को गुरुवार को अस्पताल ले जाया गया। स्कूल की आंतरिक जांच में खाने में सांप का मरा हुआ बच्चा मिला था। वहीं, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, 2 छात्र भर्ती किए गए हैं जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेजा गया।


