स्कूल के फेयरवेल में पहनने के लिए दिल्ली के चोर बाज़ार से ₹100 की जैकेट खरीदी थी: राव
अभिनेता राजकुमार राव ने ब्रूट इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि शुरुआत में उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और दसवीं कक्षा के बाद फेयरवेल पार्टी के लिए उन्होंने दिल्ली के चोर बाज़ार से अपने कपड़े खरीदे थे। उन्होंने कहा, "मैं अच्छा दिखना चाहता था...मैंने चोर बाज़ार से ₹100 की जैकेट और ₹15 की चेन खरीदी थी।"


