स्कूल में अन्य छात्र मुझे भूत व शैतान बुलाते थे: सीबीएसई की डिसेबिलिटी कैटेगरी की इंटर टॉपर
डिसेबिलिटी कैटेगरी में सीबीएसई की 12वीं की टॉपर कोच्चि (केरल) निवासी 19-वर्षीय दृष्टिहीन छात्रा हन्ना ए. साइमन ने कहा है कि स्कूल में अन्य छात्र उन्हें 'भूत' व 'शैतान' जैसे नामों से बुलाते थे। बकौल साइमन, "वे कहते थे कि उन्हें मुझसे डर लगता है...मैंने 5वीं में स्कूल बदल लिया था।" दरअसल, साइमन जन्मजात विकार माइक्रोफथाल्मिया से पीड़ित हैं।


