स्कूल में ताकतवर बच्चे मुझे बुली करते थे, उनसे लड़ने के लिए बॉक्सर बनना चाहता था: विवेक
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि स्कूल में ताकतवर बच्चे उन्हें बुली करते थे और वह बॉक्सर बनना चाहते थे ताकि उनसे लड़ सकें। उन्होंने कहा, "मेरा वज़न और कद कम था...इसलिए बॉक्सिंग को लेकर बच्चे मज़ाक उड़ाते थे। मेरे कोच ने मुझे ट्रेन किया...जिसके बाद मैंने न केवल स्कूल में...बल्कि स्टेट और नैशनल लेवल पर भी बॉक्सिंग की।"
read more at PINKVILLA


