स्टीवन स्पीलबर्ग से मुलाकात के दौरान राजामौली के रिऐक्शन की तस्वीर हुई वायरल
'आरआरआर' के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने हॉलीवुड डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग संग मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा है, "मैं अभी-अभी भगवान से मिला!" इस दौरान राजामौली के रिऐक्शन की तस्वीर वायरल हो गई है। वहीं, 'नाटू नाटू' के कंपोज़र एम.एम. किरवानी ने स्पीलबर्ग संग तस्वीर शेयर कर लिखा, "मुझे विश्वास नहीं हुआ...जब उन्होंने कहा कि 'नाटू नाटू' उन्हें अच्छा लगा।"
read more at Twitter


