स्पीड ट्रायल के चलते दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर मंगलवार को एक घंटे नहीं चलेगी ट्रेन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि मंगलवार (22 नवंबर) को दोपहर 12:30-01:30 बजे ग्रे लाइन पर द्वारका से ढांसा बस स्टैंड के बीच स्पीड ट्रायल के चलते ट्रेन का परिचालन 1 घंटे बंद रहेगा। डीएमआरसी के मुताबिक, यह ट्रायल ट्रेन की गति में वृद्धि और संचालन की गुणवत्ता में सुधार के लिए किया जा रहा है।
read more at भाषा


