स्पॉट बॉय भाग जाते थे: 'कांतारा' की शूटिंग जंगल में कीड़े-सांप के बीच करने पर ऋषभ शेट्टी
निर्देशक-अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अपनी कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' की शूटिंग करते हुए आई मुश्किलों पर 'मैशेबल' से बात की है। उन्होंने कहा, "स्पॉट बॉय रात को जंगल में सांप-कीड़ों के बीच शूट को सोचकर एक शेड्यूल के बाद अगले शेड्यूल में भाग जाते थे।" बकौल ऋषभ, वह बचपन से जंगलों के बीच रहे हैं इसलिए उन्हें फर्क नहीं पड़ा था।


