Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
स्मृति मंधाना 2,500 वनडे रन बनाने वालीं चौथी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं
short by अनिल कुमार / on Sunday, 6 March, 2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना वनडे मैच में 2,500 रन बनाने वालीं चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 52 (75) रनों की पारी में हासिल की है। इससे पहले मिताली राज (7,623), अंजुम चोपड़ा (2,856) और हरमनप्रीत कौर (2,664) ने यह उपलब्धि हासिल की है।