स्मोकिंग पर फाइन से गुस्सा शख्स ने भाई के ज़रिए दी कर्नाटक एक्सप्रेस में बम की फर्ज़ी सूचना
ट्रेन में स्मोकिंग के लिए जुर्माना लगने से गुस्सा एक यात्री ने मंगलवार को अपने भाई से कॉल कराकर आरपीएफ को कर्नाटक एक्सप्रेस में बम होने की फर्ज़ी सूचना दी जिसके बाद ट्रेन की तलाशी ली गई। एक अधिकारी के अनुसार, यात्री के भाई को ढूंढकर निकालने के बाद कलबुर्गी के एक रेलवे स्टेशन से यात्री को गिरफ्तार किया गया।
read more at हिन्दुस्तान


