Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्लो ओवर रेट के लिए भारत के अंक काटे जाने के बाद कैसी दिखती है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 29 December, 2023
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचूरियन टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए आईसीसी ने भारत के 2 डब्ल्यूटीसी अंक काटे हैं। भारत अब 14 अंक और 38.89% अर्जित अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में छठे स्थान पर लुढ़क गया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में भारत अपनी सबसे बड़ी टेस्ट हार के बाद पांचवें नंबर पर आ गया था।