Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र दिल्ली में लाल किले व राजघाट के आसपास लगाई गई धारा 144

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 10 August, 2023
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनज़र राजघाट, आईटीओ और लाल किले के आसपास के इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने कहा, "इन इलाकों में लोगों के जमा होने पर रोक रहेगी।" इससे पहले दिल्ली पुलिस 16 अगस्त तक ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर, हॉट एयर बलून आदि उड़ाने पर पाबंदी लगा चुकी है।