स्वतंत्रता दिवस पर एमपी की जेलों में आजीवन सज़ा काट रहे 356 कैदी रिहा किए जाएंगे: नरोत्तम
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य की जेलों में आजीवन सज़ा काट रहे 356 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इन कैदियों में बलात्कार जैसे गंभीर अपराध करने वाले कैदी शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने...विशेष परिहार नीति-2012 के तहत...कैदियों की सज़ा...माफ करने का निर्णय लिया है।"
read more at भाषा


