स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली में 10,000 पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात
दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ ऐंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। बकौल पाठक, इस बार एरियल ऑब्जेक्ट्स को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। रोहिंग्याओं से आतंकी खतरे के अलर्ट पर उन्होंने कहा, "हमारे पास...रोहिंग्याओं की...निगरानी के लिए...संस्थागत तंत्र है।"
read more at न्यूज़ 24


