स्व-प्रेरणा सफलता की कुंजी है: जेईई एडवांस्ड में टॉप करने वाले मृदुल
जेईई एडवांस्ड में अबतक के सर्वाधिक 96.6% स्कोर के साथ टॉप करने वाले मृदुल अग्रवाल ने बताया है, "लगातार पढ़ाई ने इसे हासिल करने में मेरी मदद की...स्व-प्रेरणा सफलता की कुंजी है।" उन्होंने बताया, "अध्यापक, दोस्त, माता-पिता आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं...लेकिन कोई भी 24X7 नहीं कर सकता...मैंने अपनी तैयारी के दौरान समस्याओं को...पहचानने और दूर करने में ध्यान लगाया।"


