स्वरा और फहाद की शादी से जुड़े समारोह में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शेयर कीं तस्वीरें
सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पार्टी के नेता फहाद अहमद और अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शादी से जुड़े समारोह में शामिल हुए हैं। उन्होंने कव्वाली नाइट की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा, "स्वरा और फहाद के सुखद...वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ मुबारकबाद!" गौरतलब है, फहाद सपा के यूथ विंग 'समाजवादी युवजन सभा' की महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
read more at ABP न्यूज़


