स्वर्ण मंदिर के बाहर तलवारें लहराते हुए कुछ लोगों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए
अमृतसर (पंजाब) में ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर सोमवार को कुछ लोगों ने स्वर्ण मंदिर के बाहर तलवारें लहराते हुए और खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरांवाले के पोस्टर थामकर खालिस्तान समर्थक नारे लगाए। गौरतलब है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते हफ्ते राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की थी।
read more at Twitter


