स्वाति मालीवाल ने प्लैटफॉर्म पर तेज़ाब बेचने को लेकर फ्लिपकार्ट व एमेज़ॉन को नोटिस भेजा
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने फ्लिपकार्ट और एमेज़ॉन को उनके ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर तेज़ाब बेचने के लिए नोटिस जारी किया है। मालीवाल ने नोटिस की कॉपी के साथ ट्वीट किया, "जवाबदेही तय होनी चाहिए।" गौरतलब है, पुलिस ने बताया था कि दिल्ली में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा के ऊपर फेंका गया तेज़ाब फ्लिपकार्ट से खरीदा गया था।
read more at abp न्यूज़


