'आप' के संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
'आप' द्वारा राज्यसभा के लिए नामित दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, एनडी गुप्ता और जेल में बंद संजय सिंह निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिए गए हैं और तीनों ने रिटर्निंग ऑफिसर से अपना प्रमाण पत्र ले लिया है। मालीवाल पहली बार राज्यसभा सांसद बनी हैं जबकि एनडी गुप्ता व संजय सिंह दूसरी बार राज्यसभा सांसद बने हैं।
read more at हिन्दुस्तान


