Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्विगी इंस्टामार्ट के प्रमुख कार्तिक ने छोड़ा पद, को-फाउंडर फानी किशन संभालेंगे ज़िम्मेदारी

short by अनिल कुमार / on Friday, 31 March, 2023
ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी इंस्टामार्ट के प्रमुख कार्तिक गुरुमूर्ति ने अपना पद छोड़ दिया है। वहीं, अब गुरुमूर्ति की जगह कंपनी के सह-संस्थापक फानी किशन सीईओ की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। गुरुमूर्ति ने कहा, "शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहुत सारे समझौते करने के साथ यह सफर बहुत कठिन था।" इंस्टामार्ट को 2020 में लॉन्च किया गया था।
read more at Moneycontrol