Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वीडन में फंसे एअर इंडिया के यात्रियों को शुक्रवार को लाया जाएगा दिल्ली

short by सुप्रभा सक्सेना / on Thursday, 23 February, 2023
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि स्टॉकहोम (स्वीडन) में फंसे एअर इंडिया के यात्रियों को शुक्रवार को विशेष विमान के ज़रिए दिल्ली लाया जाएगा। दरअसल, अमेरिका से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान के इंजन से तेल रिसाव के कारण स्टॉकहोम एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट में करीब 300 लोग सवार थे।